खबर सक्ती ...
तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक और कलेक्टर ने सभी माइक्रोऑब्जर्वर की ली फाइनल बैठक ..

मतगणना के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..
सक्ती, विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35- सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36- चन्द्रपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक उमाकांत त्रिपाठी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37- जैजैपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एस. लावन्ना तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने तीनों विधानसभा के मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी माइक्रोऑब्जर्वर की फाइनल बैठक ली।

बैठक में उपस्थित तीनों विधानसभा के सामान्य प्रेक्षकों द्वारा मतगणना दिवस को प्रत्येक राउण्डवार संकलित किये जाने वाले जानकारियों के संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं व सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक राउण्ड की जानकारी संकलित हो जाने पर उसे संबंधित प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिसे प्रेक्षकों द्वारा जांच के बाद आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाना है। बैठक में प्रत्येक राउण्ड की विधानसभावार जानकारी संकलित करने के लिए विधानसभावार माइक्रोआब्जर्वर को चिन्हांकित करते हुए संबंधित प्रेक्षक के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही बैठक में मतगणना संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त सभी माइक्रोआब्जर्वर सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login