Connect with us

खबर बिलासपुर

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल की सम्पादित पुस्तक का विमोचन ..

बिलासपुर, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं में काफी खुशी और उत्साह है।

प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरु घासीदास जी की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। तत्पश्चात, रजत जयंती सभागार के मुख्य कक्ष में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्य मंत्री अरुण साव तथा विशिष्ट अतिथि ए. टी. ई. क्यू. इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ. विलियम पेंटर होंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक” गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक” का विमोचन मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय स्थित गुरू घासीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं अन्य सभी विशिष्ट जन रजत जयंती सभागार को प्रस्थान करेंगे जहां सभागार के कक्ष संख्या 02 में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उदघाटन करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending