Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर में जुटेंगे देशभर के 700 खिलाड़ी , राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 02 जनवरी से आयोजित ..

Published

on

सफल आयोजन के लिए कमिश्नर ने ली बैठक, अधिकारियों को सौंपा दायित्व ..

बिलासपुर, बिलासपुर में बेसबाल की 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 17 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए होगी। प्रतियोगिता में देशभर के 700 खिलाड़ी जुटेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज संभागायुक्त के.डी. कुंजाम की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में कमिश्नर कुंजाम ने प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने कहा। खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रतियोगिता स्थल एवं खिलाड़ियों के आवास स्थलों में सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को, खिलाड़ियों के लिए कैप, टी शर्ट, ट्रेक सूट इत्यादि की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निर्देशक को, मैडल पदक, ट्रॉफी पुरस्कारों एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था हेतु एसईसीएल के सह प्रबंधक निदेशक, अध्यक्ष को, साफ-सफाई संबंधी व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त को, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ को, बस सुविधा के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को, आयोजनों का समाचार दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु संयुक्त संचालक जनसंपर्क को दायित्व सौंपे गये है। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, खाद्य नियंत्रक, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आर. ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending