Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ..

Published

on

शुक्रवार को 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया संकल्प शिविर ,

.

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर किया गया उपचार ..

.

सक्ती, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जिले के 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित संकल्प यात्रा शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजना के लाभार्थीयो को जानकारी प्रदान और लाभान्वित किया गया। जिले में आज जनपद पंचायत डभरा के ग्रामपंचायत भवन अमलडीहा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन डोमनपुर में, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन पेंड़रुन्वा, और जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत भवन बरभाठा व प्राथमिक शाला भवन घोघरी में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त सभी स्थानों में विकसित भारत संकल्प शिविरों का आयोजन किया गया। इन संकल्प शिविरों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

शिविर में इस मौके पर ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, उद्यानिकी,स्वास्थ्य, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आम जन को योजनाओ की जानकारी प्रदान किया गया। संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने पूरी तन्मयता के साथ सुना। वहीं स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें औषधि प्रदान किया गया।

इस मौके पर संकल्प शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनसाधारण को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाया गया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र प्रतिपूरित कराया गया। वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा भी किया । इस दौरान जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..17 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..17 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..18 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending