Connect with us

खबर बाराद्वार ..

22 जनवरी भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बाराद्वार के राम-जानकी मंदिर में आरती, पूजा, भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा आयोजित – संयोजक रमेश सिंघानिया ..

Published

on

बाराद्वार, कोटि-कोटि हिंदुओं के आराध्य देव ब्रम्हांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण की चिरसंचित अभिलाषा आज 22 जनवरी 2024 को पूर्ण होने जा रही है। लगभग पांच सदी के निरंतर संघर्ष और बलिदान के पश्चात आज का यह दिन हिंदू समाज के लिए अपार खुशी लेकर आया है। ऐसे में अपनी प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के संयोजक रमेश सिंघानिया ने बताया कि समिति ने इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु बाराद्वार नगर को केसरिया झंडों, तोरण और बिजली की झालरों से सजाया है। इसके अलावा केसरिया गुब्बारों और फूल मालाओं से चौक चौराहों और प्रमुख मंदिरों की सजावट की जाएगी।

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मारवाड़ी धर्मशाला के पास स्थित राम-जानकी मंदिर में 11.00 बजे से 1.00 बजे तक आरती-पूजा, भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। 3.30 बजे राम-जानकी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में कलकत्ता से हनुमान जी अपने दल-बल के साथ शामिल रहेंगे। सुसज्जित रथ पर राम लक्ष्मण हनुमान बने बालक रहेंगे। बिलासपुर का धमाल भी होगा। शानदार आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस राम-जानकी मंदिर आएगी। रात्रि 7.00 बजे से 10.00 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति क्षेत्र की सुप्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा दी जाएगी। रात्रि 8.00 बजे से अन्नपूर्णा गुलाब मंदिर में राम रसोई (भंडारा) का आयोजन किया गया है।

सिंघानिया ने राम मंदिर आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि मंदिर आंदोलन के दौरान बच्चा-बच्चा राम का, जन्म भूमि के काम का, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, के गगनभेदी नारों से आकाश गूंजा करता था। उत्तर प्रदेश के तात्कालिक मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के इस उद्घोष के बावजूद कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता लाखों कार सेवक अयोध्या गए थे।

इस आंदोलन के प्रभाव से बाराद्वार भी अछूता नहीं रह पाया।यहां से भी दर्जन भर कारसेवक अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन कारसेवकों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन का कार्यक्रम समिति द्वारा रखा गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली10 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending