Connect with us

ख़बर रायपुर

पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति : पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

अयोध्या की तर्ज पर कौशल्या धाम का होगा विकास ,

.
कौशल्या धाम चन्दखुरी में रामोत्सव का भव्य आयोजन ..

.
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में तैयार किए गए राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जाएगी। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां कौशल्या माता धाम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित रामोत्सव के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रतिकृति तैयार की जाएगी। यह अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर की हुबहू प्रतिकृति होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर कौशल्या माता धाम का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी ने माता कौशल्या पर आधारित विशेष डाक टिकिट विमोचन किया। इस मौके पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने रामोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में उमंग और उत्साह का वातावरण है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य के भांजा श्री रामलला का आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ और 550 वर्षाे का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने ने कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन के बारे में सभी को जानना है और उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना है। प्रभु राम की ही कृपा है कि आज अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ। छत्तीसगढ़ रामलला के ननिहाल है, और मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश के एकमात्र कौशल्या माता जी का मंदिर सिर्फ कौशल्या धाम चंद्रखुरी में है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह कौशल्या माता के जनभूमि है तो प्रभु श्री राम अपने मामा घर कई बार आए होंगे, हम सौभाग्य शाली है कि प्रभू राम छत्तीसगढ़ के मिट्ठी में खेले-कूदें है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राचीन समय का कोसल प्रदेश है और प्रभु राम वनवास काल में सरगुजा से लेकर बस्तर तक पैदल चल-चल कर 14 वर्षाे में से 10 से अधिक वर्ष छतीसगढ़ के पावन धरा में व्यतीत किए हैं, यहां को अनेक स्थलों से गुजरे और रुके है इस दौरान प्रभु श्री राम को माता सबरी ने चख-चख कर मीठे बेर खिलाए है। छत्तीसगढ़ के धरती को माता कौशल्या और प्रभु श्री राम के आशीर्वाद है और छत्तीसगढ़ देश का सबसे विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। विगत 550 वर्षों के सपनो को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश को एक तोहफा है। प्रभु राम जन-जन, कण-कण में बसे हैं। हम लोग हमेशा बात करते थे की रामराज्य आयेगा और आज रामराज्य आ गया है अब सभी वर्गों को न्याय मिलेगा, सबको घर मिलेगा, सबको पानी मिलेगा, राशन मिलेगा, सबको रोजगार मिलेगा, बिजली मिलेगा अब सबका सपना साकार होगा।

लोक कलाकारों ने दी भक्तिमय प्रस्तुति ..

.
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

गंगा आरती, आतिशबाजी और लेजर म्यूजिक शो ..

.
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कौशल्या धाम पहुंच कर माता कौशल्या का दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वे जलसेन तालाब घाट में रामलला आरती और गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस मौके पर तालाब और मंदिरों को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ ही लेजर म्यूजिक शो का भी आयोजन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा21 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending