Connect with us

खबर सक्ती ...

समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

अभिभावक एवं विद्यालय परिवार सामूहिक रूप से बच्चों को संस्कारित बनाने पुरुषार्थ करें… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ..

.

सक्ती, समृद्धि पब्लिक स्कूल, नगरदा ने आज अनमोल रिश्ते: वार्षिकोत्सव २०२४ का गरिमामय आयोजन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत उमा- राजेन्द्र राठौर ने आयोजन की तारीफ करते हुए विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं किया तो वहीं छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण की बात करते हुए कहा कि अभिभावक एवं विद्यालय परिवार से बच्चों को संस्कारीत बनाने सामूहिक रुप से पुरुषार्थ करने का आग्रह किया ताकि समाज सुखी व समृद्ध होने के साथ भारत संस्कारित व विकसित राष्ट्र बन सकेगा।
इन पलों में मंचासीन विशिष्ट अतिथि सुनीता नाग बंजारे, सरपंच तुलेश्वरी जागेश्वर सिदार, जनपद सदस्य भुनेश्वरी कंवर, ज्ञान कुंज स्कूल संचालक दुलीचंद साहू, लेवेस्की स्कूल संचालक सरोज दास महंत आदि ने अपने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है कि वे बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए सहर्ष सामूहिक प्रयास करें।

इन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी रामधन यादव, पारेश्वर जायसवाल, संरक्षक डा रामलाल राठौर के साथ शिक्षक परिवार व विद्यार्थियों ने विशिष्ट अभ्यागतों का अभिनंदन न को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे। आज कार्यक्रम में विशिष्ट अभ्तगत के रूप में कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये विद्यालय संचालक ने विद्यालय प्रतिवेदन में कहा कि हमारा प्रयास हमेशा रहा है और रहेगा कि कम से कम शिक्षण शुल्क में बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की।
इन पलों में मंचासीन राजेन्द्र राठौर(शिक्षक), बाबू लाल जायसवाल, डुगेश चंद्रा, गिरवर सिंह(शिक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्रा, श्रेष्ठ पालक एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक परिवार विशिष्ट अभ्यागतों को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक सुभद्रा जायसवाल, संस्कृत महंत, पूजा जायसवाल, दिव्या यादव, पार्वती यादव, शिव मैंम, रामेश्वरी साहू, कुंज कुमारी, यामिनी राठौर, अंजली साहू ने अभ्यागतों को माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मंच संचालन देवेंद्र जायसवाल एवं राकेश यादव ने किया तो वही आभार प्रदर्शन जायसवाल सर ने किया।

आज नन्हें मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ पालकों और अभ्यागतों का मन मोह लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी ..

दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई .. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी ..

शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , 300 BLS,...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

आमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो वीर हनुमान के रस गायक नयन नंदवाना उदयपुर का आगमन खरसिया में 2 अप्रैल को ..

खरसिया, धर्म की नगरी खरसिया में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending