Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर के एल चौहान ने कलेक्टोरेट सारंगढ़ में ध्वजारोहण किया ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर के एल चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट भवन सारंगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से जन गण मन राष्ट्रगान किया गया। कलेक्टर चौहान ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अधिकारी कर्मचारियों ने भी कलेक्टर चौहान को गणतंत्र दिवस की बधाई दिए। इस पावन बेला में सामूहिक रूप से फोटो लिया गया। इसके बाद सभाकक्ष में खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने उपकार फिल्म का गाना ए प्रीत जहां की रीत सदा और सेवानिवृत्त अधीक्षक रामरतन अजगल्ले ने चोला माटी के राम और एक अन्य गीत गाकर उत्सव को उल्लास से भर दिया।

ऐसा कार्य करें कि जिले की पहचान हो : कलेक्टर चौहान –


कलेक्टर चौहान ने अपने संदेश में कहा कि इस कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी जन जन के कल्याण के लिए अपने कर्तव्य का बखूबी पालन कर एक कीर्तिमान स्थापित करें, जिससे जिले की पहचान हो। संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, टी आर महेश्वरी, सहायक अधीक्षक राजस्व केके स्वर्णकार सहित कर्मचारी नीला मिंज ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा, एसडीएम वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर बी एक्का, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग विनय तिवारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आशीष बनर्जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग वृजेंद्र, अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव सहित ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर17 मिनट ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर33 मिनट ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर59 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर: एम्स रायपुर में होगी मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी ..

समाज कल्याण विभाग करेगा मरीज के आने-जाने की व्यवस्था — 20 मार्च तक करें पंजीयन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन समाज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending