Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में लगभग खिलाई जावेगी कृमि नाशक दवाई ..

Published

on

सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी एवं माप अप राउंड 15 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में लगभग 2 लाख 75 हजार बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी। इस संबंध मे कलेक्टर श्रीमती पन्ना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाने की विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2024 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालयों, अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों,निजी विद्यालयों, महाविद्यालयो, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में 1वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों, किशोर, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला उपस्थिती में सुधार हेतु एवम छुटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जावेगी। जिले में 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों की लक्ष्य जनसंख्या निर्धारित है। एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में घोलकर 2 से 3 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चुरा कर चबाकर एवं 3 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जावेगा जिसे सेवा प्रदाता अपने सामने में खिलाने का काम करेंगे। बच्चों में कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा बतलाया गया कि कृमि बच्चों में कुपोषण के मुख्य कारक है। शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर, थकान महसूस करती है। शरीर का विकास पूर्ण रूप से नहीं होता, मानसिक विकास में अवरोध पैदा करती है। कृमि से होने वाले लक्षण में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी व उल्टी लगना है। कृमि संक्रमण के बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की एक खुराक से कृमि संक्रमण ठीक हो जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी आमजन से अपील किया है कि आप सभी अपने आसपास व रिश्तेदारों में 1से 19 साल के सभी बच्चों को 10 फरवरी को संबंधित स्थानों में ले जाकर कृमि नाशक दवाई खिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending