Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में नवीन स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों का भूमि पूजन कर किया गया शुभारम्भ ..

Published

on

कलेक्टर, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि विधान से किया गया भूमि पूजन ..

सक्ती, केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा जिले के पंचायत विभाग के परियोजना निदेशक सहित सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को बेहतर कार्य करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जिसके तहत विगत दिवस जिले के सभी जनपदों में नवीन स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जाजंग में कलेक्टर श्रीमती पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 36 आवास का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत देवरघटा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारीयों कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में 10 आवास प्रारम्भ किये गये। तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सिंघरा में 4 हितग्राहियों का आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पंचायत विभाग के संबंधित अधिकारीयों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और तेजी से करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, निर्मल सिन्हा, रामनरेश यादव, तसीलदार विद्या भूषण साव, अभियंता लेख बहादुर सहित सरपंच, सचिव ग्रामवासी और संबंधित हितग्राही उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

🔮 सक्ती पुलिस के शौर्य-साहस को मिला नागरिक सम्मान, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों का हुआ अभिनंदन

🔮 नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, आईजी रामगोपाल गर्ग का...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

🔮 विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ..

🔮 125 दिनों का रोजगार, समयबद्ध भुगतान और ग्रामसभा आधारित कार्ययोजना से सशक्त होंगे गांव .. सूरजपुर, विकसित भारत-जी रामजी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

🔹 प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी ..

🔹 राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण , 🔹 इस खरीफ सीजन में...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान ..

🔮 छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान ..

🔮 समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. 🔮...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ ..

🔮 हसदेव नदी पर पुल, बिजली विभाग का सब डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की घोषणा .. सक्ती, स्थानीय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🔮 भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन संपन्न ..

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— नया कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

🔮 मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

🔮 मुख्यमंत्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन , 🔮...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🔮 सक्ती पुलिस के शौर्य एवं साहस को मिलेगा सम्मान, आज शाम 7 बजे हटरी धर्मशाला में होगा सम्मान समारोह ..

🔮 नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित पुलिस टीम का होगा अभिनंदन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

🔮 सक्ती के आश्रम शाला मसनियाखुर्द में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव ..

🔮 रायगढ़, बिलासपुर सहित कई जिलों के पालकों का बढ़ा विश्वास, दूर-दराज़ से विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश .. सक्ती, शासकीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending