ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री साय 4 मार्च को भिलाई में 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 मार्च को भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के आर्यभट्ट भवन सहित 209 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण और 9 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सीएसवीटीयू परिसर में आर्यभट्ट भवन लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बी टेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पी एच डी की कक्षाएं संचालित होंगी एवं छात्रों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेतु अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्यूक्लियस टेक’ का ऑफिस संचालित होगा। नवीन युवा उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर एवं वित्तीय सहायता के लिए इस भवन में सीएसवीटीयू-फोर्टे का संचालन होगा। इसके अलावा यहां बिजनेस मॉडल और प्रौद्योगिकी वाले कुछ स्टार्ट-अप को आरईसी, नई दिल्ली के सी एस आर से सीएसवीटीयू भिलाई में शुरू किया जाएगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login