Connect with us

खबर सक्ती ...

सांस्कृतिक विकास मंच के द्वारा होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी आयोजित ..

Published

on

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन हेतु सांस्कृतिक विकास मंच का सतत प्रयास प्रशंसनीय – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,


स्थानीय प्रतिभाओं को लेकर जारी साहित्य साधना में नवोदित कलमकार की भूमिका बेहतर… एल आर जायसवाल, अध्यक्ष ..


सक्ती, अंचल की साहित्यिक संस्था सांस्कृतिक विकास मंच द्वारा आज गायत्री शक्ति पीठ के सभागार में रंग पंचमी के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया जिसकी शुरुवात अभ्यागत विप्र बंधु पंडित देवेंद्र अग्निहोत्री कमलेश चौबे, रामाधार पांडे ने देव पूजन से किया गया तो वहीं राम आएंगे …वंदना गीत प्रस्तुत करने के साथ ही दिनेश साहू ने अभ्यागतों का स्वागत चंदन तिलक और बेच लगाकर किया।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन आज की महती आवश्यकता है और इस दिशा में सांस्कृतिक विकास मंच का सतत प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने स्वरचित कविता के माध्यम से आह्वान किया कि भारतीय संस्कृति व परंपरा के अनुसरण करते हुए हम परस्पर प्रेम एवम् सहयोग भाव से समाज को सुखी व समृद्धशाली बनाएं तो वहीं पंडित देवेंद्र अग्निहोत्री ने समाज में सांस्कृतिक विकास मंच के भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि आप सब मंच के माध्यम से अपनी काव्य यात्रा सतत जारी रखें।

मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल ने कहा कि स्थानीय कवियों को लेकर हमारी साहित्य साधना जारी है जिसमें हमारे नवोदित कलमकार की भूमिका बेहतर होती जा रही है।

आज मंच के परंपरागत काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में अंचल के जाने माने कवि एल आर जायसवाल, चितरंजय पटेल, पितांबर पटेल, दिनेश पटेल, रमेश संघनिया, गिरधारी लाल चौहान, कौशल महंत, राम साय श्रीवास, रामाधार पांडे, भगत राम साहू, नरेंद्र वैष्णव तो वहीं कवित्रियों में सुचिता साहू, मनीषा चौहान, त्रिलोत्तमा पांडे, जयंती खम्हारी ने अपनी बेहतर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा होली के रंगों से सराबोर कर दिया।

सांस्कृतिक विकास मंच द्वारा आयोजित कवि गोष्ठी का सफल संचालन कवि नरेंद्र वैष्णव ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन भगत राम साहू ने किया तथा आयोजन को सफल बनाने में मंच के सदस्य हरी सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, चतुर सिंह चंद्रा, प्रेम श्रीवास्तव आदि की सक्रिय सहभागिता रही। विदित हो कि सांस्कृतिक विकास मंच की प्रेरणा से अंचल के नवोदित युवा रचनाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर मंचों पर अपने काव्य पाठ से अंचल को गौरवान्वित किया है और इस दिशा में मंच सतत स्थानीय कलमकारों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु प्रयासरत है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending