Connect with us

खबर सक्ती ...

मिला लो आज है अवसर दिलों के तार होली में, मनोमालिन्य को छोड़ें, बढ़ाऍं प्यार होली में – रमेश सिंघानिया ..

Published

on

लगे काॅंपने गुंडे थर-थर, सब जानें।योगी सचमुच शेरे बब्बर, सब जानें – सक्ती में बही काव्य गंगा ,

सांस्कृतिक विकास मंच का आयोजन ..

सक्ती, गायत्री मंदिर सक्ती में सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। समारोह में मुख्य अतिथि पं. देवेन्द्र अग्निहोत्री के अलावा प्रमुख रूप से रामाधार पांडे, कमलेश चौबे, चितरंजन पटेल, श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल संरक्षक रमेश सिंघानिया सचिव भगत राम साहू आदि के अलावा उपस्थित अनेक कवियों ने अपनी मनभावन प्रस्तुति दी। मंच का कुशल संचालन नरेंद्र वैष्णव ने किया। सर्वप्रथम दिनेश साहू ने हारमोनियम के माध्यम से ‘राम आऍंगे’ भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कवियत्री तिलोत्तमा पांडे ने ‘सताए गोपिकाओं को मधुसूदन वो छलिया है’ गीत सुना कर शमा बाॅंध दिया। क्षेत्र के विख्यात कवि छंद मर्मज्ञ कौशल दास महंत ने अपनी लयबद्ध मधुर वाणी से ‘रंग भंग हुड़दंग, संग-संग चल रहे’ सुना कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। इसके अलावा हास्य रचना ‘मैं गदहा उल्लू का पट्ठा’ सुनाकर सभी को हॅंसने पर मजबूर कर दिया।

सजलकार रमेश सिंघानिया ने होली पर अपनी सजलों ‘मनोमालिन्य को छोड़ें, बढ़ाऍं प्यार होली में’ के अलावा समसामयिक विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘लगे काॅंपने गुंडे थर-थर सब जानें। योगी सचमुच शेरे बब्बर सब जानें।।’ सुनाकर वर्तमान राजनीतिक सुव्यवस्था और दुरावस्था दोनों पर प्रकाश डाला। सुरीले कंठ के स्वामी ओजस्वी कवि रामसाय श्रीवास ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘नशा है नाश की जड़ और उड़े धरती म रंग-गुलाल गाकर वाह वाही लूटी। दिनेश पटेल ने ‘दुविधा में है जनता बेचारी, मची है मारामारी’ के अलावा अनेक हास्य रचनाएं सुनाकर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई।

भगत राम साहू ने ‘आओ मनाएं मिलकर होली’ कवियत्री शुचिता साहू ने ‘भोले के माथे पर चंदन’ गिरधारी लाल चौहान ने ‘होली के रंग रंगा ले संगी’ जयंती खम्हारी ने ‘फुहारों से खिला संसार इस बार होली में, मुहब्बत का खिला दरबार इस बार होली में’ मनीषा भारद्वाज ने ‘रंगों की बरसात लेकर होली आई’ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों सदस्यों और गणमान्य नागरिकों में चतुर सिंह चंद्रा, देवदत्त चंद्रा, पीताम्बर लाल पटेल, हीरानंद साहू, प्रेम
श्रीवास्तव अनीता गौतम, भगवती साहू आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending