Connect with us

Uncategorized

अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा नव पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रशांत का किया गया अभिनंदन ..

Published

on

मेरे भीतर का अधिवक्ता आज भी जिंदा है तथा मेरे मन में अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान भाव निरंतर विद्यमान है… प्रशांत शिवहरे, विशेष न्यायाधीश ..


सक्ती, मेरे भीतर का अधिवक्ता आज भी जिंदा है तथा मेरे मन में अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान भाव निरंतर आज भी विद्यमान है, यह बात अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बताते हुए नव पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने कहा कि अधिवक्ता संघ के जोरदार स्वागत से अभिभूत हूं तथा विश्वास है कि बार बेंच की मर्यादा के साथ हम परस्पर सहयोग के साथ न्यायदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
आज अभिनंदन समारोह का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश प्रशांत के साथ अपर जिला न्यायाधीश द्वय डा ममता भोजवानी एवं बी आर साहू, सी जे एम श्रीमती गंगा पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या गोयल, अधिवक्ता संघ के सरक्षक सतीश जायसवाल एवं अध्यक्ष नरेश सेवक का अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पुष्पहार एवं श्रीफल के द्वारा किया। पश्चात स्वागत उद्बोधन के क्रम में अधिवक्ता चितरंजय पटेल, शिव शंकर शुक्ला, श्यामसुंदर अग्रवाल, महेश अग्रवाल ने नवागत न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे को सहज, सरल बताते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनका स्वभाव ही उनके कार्यशैली में भी बखूबी नजर आएगा तो वहीं अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज, सत्यनारायण सिंह, दादू चंद्रा ने अपने मधुर गीतों के माध्यम से स्वागत समारोह में चार चांद लगा दिया। पश्चात न्यायाधीश परिवार के सभी न्यायाधीशों ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत को विधि के क्षेत्र में विद्वान बताते हुए अच्छे व्यक्तित्व का धनी बताया।
आज अभिनंदन समारोह का संचालन सुरीत चंद्रा व कमलेश्वर चौबे ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन करते हुए सचिव सुरीत ने कहा कि सबके सहयोग से आयोजन सफल हुआ है जिसमें अधिवक्ता संघ के बाल्मिकी सिंह बनाफर, ऋषिकेश चौबे, उदय वर्मा, खिलावन साहू, पवन शर्मा, पियूष राय, धर्मेंद्र सोन, हेमलता, प्रेमलता, प्यारेलाल, चंद्रकुमार आदि अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..10 घंटे ago

रासायनिक खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त ..

विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र भटगांव का उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड , प्रमोद हार्डवेयर कोदवा को मिला नोटिस .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ....

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

“बिहान” अंतर्गत स्वीकृत / रिक्त पदों पर जांजगीर-चांपा व सक्ती में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के लिए स्वीकृत / रिक्त पदों पर भर्ती...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

भाजपा स्थापना दिवस पर सक्ती मे 6 से 14 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिलेभर में...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती: वार्ड 17 में खुदी सड़क बनी खतरा, सुधार नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी – रामनरेश यादव ..

ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाका चौक की सड़क सुधारने को लेकर वार्डवासियों का अल्टीमेटम .. सक्ती, नगरपालिका क्षेत्र...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात छापेमारी, खनन माफिया में मचा हड़कंप .. सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन और...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की चोरी की बाइक बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending