Uncategorized
बस्तर से भी उठी बाल विवाह रोकने आवाज ..

बस्तर के युवा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का कर रहे प्रचार ..
रायपुर, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में बस्तर के सुदूर अंचल के युवा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए योगदान देने में कदम बढ़ा रहे हैं। आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की।
बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने के लिए काम कर रहे युवा भी हस्ताक्षर पोस्टर के साथ मौजूद रहे। बस्तर के युवाओं की इस टीम में बकावंड की अनिता नेताम व प्रमिला बघेल, नकटीसेमड़ा की ज्योति सोम, बड़ेदेवरा से मीनकुंवर कश्यप, लामकेर के अजय मौर्य व मंधोता के चंद्रकुमार नाग शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और जागरूकता अभियान के संदर्भ में जानकारी दी।
इन युवाओं ने बताया कि बीते तीन साल से इन युवाओं की टीम बस्तर क्षेत्र में अनेक सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं बस्तर में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी काम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से बाल विवाह के 87 फीसदी तक मामले रोकने में सफलता मिली है। वहीं विष्णु देव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जागरूकता अभियान के जरिए जल्द ही सौ फीसदी सफलता की उम्मीद है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login