Connect with us

खबर सक्ती ...

कबीरपंथी और अहिंसावादी डॉ. महंत के छत्तीसगढ़िया बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत करना अनुचित – प्रदेश प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ..

Published

on

सक्ती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने डॉ. चरणदास महंत के छत्तीसगढ़िया बयान का हो रहे विरोध पर कहा कि वे कबीरपंथी और सदैव से अहिंसावादी रहे हैं। भाजपा के लोग छत्तीसगढ़ी ठीक से समझते नहीं है, जिसके चलते उनके छत्तीसगढ़िया कहावत वाले बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर विरोध किया जा रहा है, जो अनुचित है।

प्रदेश प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), जिला कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, अमित सूरजभान, विजय सूर्यवंशी, रूपनारायण साहू, सहसराम कर्ष, सुनील जिंदल, राम अवतार अग्रवाल, ऋषि राय, दीपक बूटी, सहित सक्ती जिले वासियों ने सरल, सहज डॉ. चरणदास महंत के खिलाफ हुई एफआईआर की निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही मजबूत है। यह देखकर भाजपा घबरा गई है, जिसके चलते इस तरह का प्रपंच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक अब खत्म हो गया है। देश में गरीबी, बेरोजगारी, भूखमरी, महंगाई की समस्या गंभीर हो गई है। इस ओर ध्यान देने की जहमत भी बीजेपी नहीं उठा रही है। इन सब ज्वलंत समस्याओं से देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। इस चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक अवश्य सिखाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

नई दिल्ली ..22 मिनट ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल .. सक्ती, कांग्रेस और इंडिया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्ठी ..

भाजपा जिला संयोजक नितिन सोनी ने की व्यापक तैयारियां, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending