खबर सक्ती ...
आज सांसद ज्योत्सना महंत की नामांकन रैली में उमड़ेगा जन सैलाब ..

सक्ती से भी नामांकन रैली में शामिल होंगे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं महंत समर्थक ..
सक्ती, लोकसभा कोरबा की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा आज 16 अप्रैल, मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। उनके नामांकन रैली में सक्ती से जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), नरेश गेवाडीन, सुदेश शर्मा, भुरु अग्रवाल सहित सक्ती विधानसभा क्षेत्र से डा चरणदास महंत के समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात वे रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगी। श्रीमती ज्योत्सना महंत के नामांकन रैली में 2 दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हजारों की संख्या में रहेगी। कांग्रेस परिवार ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित सभी अनुषंगी संगठनों के कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login