Connect with us

खबर कोरबा

सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में जाने से बचाना होगा, कांग्रेस को मजबूत करें – डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on


श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात ,


सांसद ज्योत्सना महंत ने भी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से मांगा आशीर्वाद ..


कोरबा, लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस को मजबूती के साथ केन्द्र में सरकार बनाने के लिए अपना अभियान जारी रखते हुए श्रमिक संगठन सीटू के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी बैठक ली। देश के सभी वामपंथी दल इंडिया गंठबंधन में शामिल हैं और केन्द्र की मौजूदा सरकार के द्वारा संविधान, लोकतंत्र व सार्वजनिक उद्योगों को संकट से बचाने के लिए लगातार संघर्षरत है।

डॉ. महंत ने कहा कि हर बार के चुनावों से कुछ अलग यह चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है जो देश की दिशा और दशा को बदलेगा। पिछले 10 वर्षों में देश को मनमाने तरीके से संचालित किया जाता रहा है। बहुमत का बेजा इस्तेमाल कर निर्णय थोपे जाते रहे और जब विरोध हुआ तो सदन में विपक्ष को निलंबित कर दिया गया। इस तरह की मनमानी आगे और बढऩे न पाए। देश के लाभकारी उद्योगों की स्थापना कांग्रेस शासन काल में हुई और लाभ वाले उद्योगों को भी भाजपा की सरकार ने चंद उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया। आज मजदूर संगठनों के साथ-साथ मजदूर भी शोषित और पीडि़त है।

भाजपा विपक्ष विहिन संसद की कल्पना कर रहा है और उसने किसानों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण किसान बिल और 29 श्रम कानूनों को खत्म कर श्रम संहिता लागू की है। इस तरह से सरकार ने किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को हर मौके पर प्रताडि़त करने का ही काम किया है। भाजपा की कार्पोरेटपरस्त नीतियां एवं पूंजी का असमान वितरण, सार्वजनिक उद्योगों के खात्मे का अभियान, कोयला उद्योगों पर लगातार किए जा रहे हमले, कोल इंडिया के शेयर लगातार सरकार द्वारा बेचे जाने के परिणाम भयानक होने लगे हैं। भविष्य में यह परिणाम और भी भयानक होंगे जब कार्पोरेट परस्त भाजपा की सरकार अपने इरादे में कामयाब हो जाएगी, इसलिए हम सबको मिलकर ऐसे खतरनाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देना है और कोरबा से लेकर केन्द्र में कांग्रेस को भारी मतों से चुनकर लाना है। बैठक में उपस्थित सांसद ज्योत्सना महंत ने भी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से आशीर्वाद मांगा।

बैठक में वीएम मनोहर, खगेश्वर राम, सुरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, डीपी सिंह, डीपी लहरे, जेएल चौहान, एनजे तिर्की, चेतन लाल मंडावी, केआर कश्यप, बीएल साहू, बीएल साहू, बीएस पवार, भुनेश्वर सिंह, जी.राजेश, एस राजेश पिलई, मकुंद सिंह शरडे, अनिल कुमार, लीलाम्बर शर्मा, एस सामंता, आरके सुरजे, एएल साहूू, शिशुपाल सिंह यादव, ईश्वरी प्रसाद केशरवानी, संतोष कुमार शाह, संपत लाल, राहुल कुमार, मो. सद्दाम हुसैन, साजी टी जॉन, अनुप सरकार, धरमलाल टंडन, मनोहर लाल साहू, श्याम कुमार खूंटे, समीर अंसारी, मोहन प्रधान, सुनील धीवर, एम पटेल, शिव कश्यप, सहज कुमार, दिलीप कुमार वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..8 घंटे ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा9 घंटे ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..9 घंटे ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में पात्र व अपात्र परिवारों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभा से अनुमोदन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम है दमउदहरा, बारिश में निखरती है सक्ती की पर्यटन धरोहर ..

दमउदहरा की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, जिला प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending