खबर सक्ती ...
कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक ..
सक्ती, जिले में शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आज कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी घटनाएं बड़ा रूप ले लेती है जिसके लिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। कलेक्टर ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से सतत संपर्क में रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ला एंड आर्डर की अग्रिम तैयारी रखे जाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, आदि के लिए अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद भी इन गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी संज्ञान में आने पर समय रहते निराकृत किया जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि हमें पुरानी घटनाओं की समीक्षा और निराकरण समय पर करने के साथ ही तत्कालिक घटनाओं से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना है। उन्होने आपराधिक गतिविधियों पर नज़र रखने, थाना प्रभारियों को गांव में चल रहे विभिन्न मुद्दों की जानकारी लेने और उनसे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने तथा उनसे प्राप्त सूचनाओं को उच्चाधिकारियों से साझा करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रमा पटेल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस विभाग के सर्व एसडीओपी, टीआई, सब इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l
- खबर सक्ती ...1 year ago
बड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
व्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
- ख़बर रायपुर1 year ago
एनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
- खबर जगदलपुर ..1 year ago
स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
गुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
- Uncategorized1 year ago
प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
You must be logged in to post a comment Login