Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने तहसीलवार की राजस्व कार्यों की समीक्षा ,

कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण – कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की l बैठक में कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों में कसावट लाते हुए लक्ष्य और कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने त्रुटी-सुधार, अविवादित-विवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, भू अर्जन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा के बाहर अविवादित-विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता विभाजन के प्रकरणों का समीक्षा करते हुए ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ और तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय-सीमा से बाहर न हो सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें तथा सभी प्रकरणों का ऑनलाईन एंट्री भी गंभीरता से करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए है।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरूण सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार मनमोहन सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु, तहसीलदार विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित अन्य सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..17 घंटे ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा18 घंटे ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू .. रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending