Connect with us

ख़बर रायपुर

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर कड़ी कार्यवाही करें – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

Published

on

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ने केन्द्र तथा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की ,

कबीरधाम जिले के समग्र विकास, सिचाई परियोजना, बैंकिग सुविधाएं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रस्ताव बनाने के उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ..

रायपुर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वहां कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमो की गहन समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, लोक निर्माण विभाग के कार्य, नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की गहन समीक्षा की। उन्होने संबंधित विभागों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रांरभ नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य मे यदि गुणवत्ताहीन की शिकायत मिलती है ऐसे निमार्ण कार्यों की सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एंजेसी तथा संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने कलेक्टर को समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के सूदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पांच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इन पांच नई बैकिंग शाखाओं में सूदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी, कोयलारी, झलमला, सुरजपुरा और राजानवागांव शामिल है। इन ग्रामो में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को राजनांदगांव से पृथक कर स्वतंत्र कबीरधाम जिले के लिए बैंक खोलने के प्रस्ताव बनाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक कबीरधाम जिले के कूकदूर से लेकर मानपुर-मोहला तक कुल चार जिले संचालित हो रहे है, कार्य क्षेत्र विस्तार अधिक होने के कारण बैंकिंग से जुड़े किसानो की समस्याओं का निराकरण करने में विलंब हो जाता है, इसलिए कबीरधाम जिले में पृथक से बैंक खोलने पर विचार करने की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोध मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कवर्धा शहर के विस्तार को विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सर्वें कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने बैठक में राज्य शासन द्वारा कवर्धा से होते हुए खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर व बस्तर को जोड़ने वाले राजकीय मार्ग को नेशनल हाईवे में शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी भी दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने जिले में रसोई गैस सिलेण्डर की सुगम आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले और कवर्धा शहर के लिए कुल चार नए गैस एजेंसी की स्वीकृति के लिए शासन एवं कपंनी को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 12 एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र तरेगांव जंगल, दलदली, रामपुर, भिभौरी, इंदौरी, चिल्फी और राजानंवागांव क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुल सात एम्बुलेंस की खरीदी के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 26 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिमसें बाइक एम्बुलेंस, 108 और 102, हाट बाजार क्लिनिंक की एम्बुलेंस शामिल है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रम के उन्नयन, विस्तार, निर्माण कार्य, स्कूल भवन निर्माण की नई स्वीकृति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीदी, जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक भवन की उपलब्धता की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौ अभ्यारण्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत 47 सड़क की स्वीकृति मिली है, जिसकी कुल लंबाई 186 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि 40 सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बचे हुए सड़क का कार्य भी जल्दी ही किया जाएगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धान खरीदी की सुविधा के लिए मांग के अनुरूप ग्राम बैरख, खोलवा और नेवासपुर में नए धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...30 मिनट ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न , बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

निर्वाचन अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी ..

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम रायपुरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 348 में से 202 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , स्वास्थ्य जांच,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के ग्राम टेमर में योग और यज्ञ से संस्कारवान शिक्षा का संदेश, 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस सम्पन्न ..

पतंजलि योगपीठ के शिविर में सहयोग शिक्षकों को मिला योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण .. सक्ती, पतंजलि योगपीठ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन: रायपुरा-हरदी में 75 लीटर महुआ शराब और 700 किलो लाहन जब्त ..

जनसमस्या शिविर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सकरेली (बा) में शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा .. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending