Connect with us

खबर रायगढ़

हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए – ओपी चौधरी ..

Published

on

ग्राम छींच में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान, युवाओं और बच्चों ने निकाली रैली, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बनायी मानव श्रृंखला ..

रायगढ़, शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक राज्य में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के ग्राम छींच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों ने एक रैली निकाली और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे का सम्मान किया।

वित्त मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और इसे घर में सम्मानपूर्वक लगाने का आग्रह किया।

मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा, भारतीय को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ना चाहिए और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं। ग्रामवासियों ने भी इस मौके पर वित्त मंत्री चौधरी को तिरंगा प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..25 मिनट ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...55 मिनट ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा1 घंटा ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending