Connect with us

खबर बिलासपुर

काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस ..

Published

on

राजस्व मामलों की गहन समीक्षा ,

पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें गिरदावरी ..

बिलासपुर, न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता बरतने पर तीन नायब तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय शामिल है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य 30 सितम्बर तक करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। विशेषकर 6 माह एवं 1 वर्ष से अधिक के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए। स्वामित्व योजना अंतर्गत मिले नक्शों का सत्यापन कर एक सप्ताह में प्रेषित करने कहा गया। उन्होंने कहा कि इस खरीफ वर्ष में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया गया है जिसमें बोदरी तहसील के अंतर्गत सभी हल्कों में यह काम किया जाए। इसके अलावा सभी तहसील के दो-दो गांवों में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण का कार्य जल्द करने कहा गया। राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वसूली में भी तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन, भू-नक्शा अपडेशन आदि की समीक्षा कर विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली10 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending