खबर रायगढ़
नीट परीक्षा: सेजेस स्कूल के दो छात्र ने पहले ही प्रयास में बनायी मेरिट सूची में जगह ..

शिक्षकों की प्रेरणा और मेहनत से मिली सफलता ..
रायगढ़, सफलता मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन से ही मिलती है, यह सिद्ध किया है स्वामी आत्मानन्द विद्यालय, कापू के दो होनहार बच्चों ने। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम, कापू में वर्ष 2023 में अध्ययनरत छात्र रामसिंह और जय गुप्ता का चयन वर्ष 2024 की नीट परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण होकर मेरिट सूची में स्थान पाया है।
आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा 30 अगस्त 2024 को जारी प्रथम ऑनलाइन आबंटन सूची में रामसिंह को शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर और जय गुप्ता को शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में प्रवेश हेतु चयन किया गया है। ज्ञात हो दोनों छात्र शुरू से होनहार रहे है। उन्होंने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में रामसिंह को 92 प्रतिशत एवं जय गुप्ता को 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये थे। छात्रों को नीट में प्राप्त अंको एवं उनकी पूर्व प्रतिभा को देखते हुये शाला परिवार ने 15 अगस्त 2024 को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, गणमान्य नागरिकों एवं संस्था प्राचार्य बी एन प्रसाद ने विद्यालय परिवार की ओर से अग्रिम बधाई देते हुये सम्मानित किया गया। उनके चयन होने पर शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, प्राचार्य बी.एन. प्रसाद एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login