Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 में पिछली सफलता को दोहराने की पूरी तैयारी में ..

Published

on

रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के चयन हेतु एक विशेष टूर्नामेंट 29 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया था। जिसमें 350 से अधिक प्रतिभागियों का चयन हुआ। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के चयनित प्रतिभागी अनुभवी और पेशेवर प्रशिक्षकों के निर्देशन में एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के संरक्षण में प्रशिक्षण शिविरों में कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी कर रहे हैं।

राज्य के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रायपुर के सर्वसुविधायुक्त मैदानों एवं कोर्ट्स में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है। इसके साथ ही उनके आहार और स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है, ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बेहतर बनाया जा सके। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने इन खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से गत वर्ष 2023 में पंचकुला, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 67 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी प्रतिभागी उसी जुनून और मेहनत से तैयारी कर रहे हैं, ताकि अपने पिछले रिकॉर्ड को और बेहतर बनाया जा सके।

टीम में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनमें एथलेटिक्स की चारुलता गजपाल, वेटलिफ्टिंग की तेजा साहू, और तैराकी में मनीराम आदिले शामिल हैं। ये खिलाड़ी बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के लिए कई गोल्ड मेडल्स जीत चुके हैं और इस बार भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ की टीम अनुशासन और जोश के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी है और सभी को विश्वास है कि इस बार भी प्रदेश की टीम मेडल तालिका में शीर्ष स्थान पर रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष फिर बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन ..

समाज की एकजुटता का संदेश: अग्रवाल सभा सक्ती की कमान फिर संभालेंगे श्यामसुंदर अग्रवाल .. सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती की...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रीवा–रायपुर हवाई सेवा से विकास को मिलेगी नई रफ्तार : उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ..

रीवा–रायपुर फ्लाइट से बढ़ीं नजदीकियां, रायपुर दौरे पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल .. रायपुर, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त ..

रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में खादी ग्रामोद्योग योजनाओं का औचक निरीक्षण, प्रबंध संचालक आईएएस रीता यादव ने स्वरोजगार इकाइयों की जमीनी हकीकत परखी ..

हितग्राही इकाइयों का निरीक्षण कर प्रबंध संचालक ने सराहा महिला का स्वरोजगार प्रयास, अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली रमशिला साहू की जिंदगी, बनीं गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा ..

हर महीने की सहायता से मजबूत हुआ आत्मविश्वास, महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई रमशिला साहू .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में गौधाम समिति की बैठक, निराश्रित पशुओं के संरक्षण व बेहतर प्रबंधन पर जोर ..

जिले में मजबूत होगी गौधाम व्यवस्था: प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होंगे गौधाम, रोजगार के भी खुलेंगे अवसर .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो अवैध क्लीनिक सील ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग का छापा: बिना डिग्री इलाज कर रहे दो क्लीनिकों पर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर , विभिन्न विभागों के कार्यों की...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में उमड़ा जनसैलाब, सक्ती से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता ..

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना की उपेक्षा करने का लगाया आरोप .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, दिव्य प्रेत दरबार का होगा आयोजन ..

हिन्दू नववर्ष पर सक्ती में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सामुदायिक भवन में होगा धार्मिक कार्यक्रम , सनातन नववर्ष पर सक्ती में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending