Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सभी अधिकारी फिल्ड पर जाकर करें निरीक्षण – कलेक्टर ,

छूटे विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र समय सीमा मे बनाने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को प्रति सप्ताह फिल्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वस्थ जांजगीर-चांपा अंतर्गत दिव्यांगता जांच शिविर, चिरायु योजना सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में शेष बचे लोगो का आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड ई-केवायसी, राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर लगाकर तेजी से निराकरण करने एवं सभी जनपद सीईओ को शिविर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा करते हुए छूटे हुए विद्यार्थियों का समय सीमा जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने शत प्रतिशत त्रुटि रहित गिरदावरी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ओबीसी सर्वेक्षण स्थिति, लंबित अनुकंपा नियुक्ति, अटल विहार योजना के लिए भूमि का चिन्हाकन करने, निराश्रित निधि योजना, आंगनबाड़ी बाल मूल्यांकन कार्ड का वितरण, सुशासित ग्राम अभियान, दस प्रयत्नम, मेरा स्वच्छ विद्यालय-मेरी ज़िम्मेदारी अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, डिजिटल सर्वेक्षण, डायवर्सन के प्रकरण, स्वामित्य योजना, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending