Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

Published

on

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण और भौतिक सत्यापन ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदेश जारी कर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए जिले के सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित राजस्व अमला को फिल्ड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य का स्थल निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए जिले में राजस्व अधिकारियों को जिला स्तर, अनुभाग स्तर, तहसील स्तर, राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों का सत्यापन करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शासन की प्राथमिकता वाले डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) कार्य आगामी धान खरीदी व्यवस्था से बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध रखता है। अतः यह आवश्यक है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे Crop Survey (DCS) का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो साथ ही सही गुणवत्तापूर्ण एवं वास्तविक फसल स्थिति के अनुरूप हो।

कलेक्टर ने कहा है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में दर्ज फसल एवं रकबा संबंधी विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति रहने पर आगामी धान खरीदी के समय जिले के किसानो को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। ऐसी स्थिति किसी भी स्तर पर उत्पन्न न हो, इसके लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता के साथ भौतिक सत्यापन करते हुए सतत निगरानी सुनिश्चित किए जाए।

जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम एवं डिप्टी कलेक्टर प्रितेश राजपूत को जिला अंतर्गत आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कश्यप एवं एसडीएम मालखरौदा रूपेन्द्र पटेल को अनुविभाग अंतर्गत निर्धारित आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार तहसीलदार लीलाधार चंद्रा, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री जागृति आनंद, तहसीलदार विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार लक्ष्मी कांत कोरी, तहसीलदार श्रीमती बिसाहिन चौहान, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आशीष कुमार पटेल एवं तहसीलदार संजय मिज को तहसील अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्व निरीक्षक को राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत तथा पटवारी को प्रभार क्षेत्र अंतर्गत आबंटित क्षेत्र का सत्यापन करना होगा।

आदेशानुसार नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आबंटित क्षेत्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) का फील्ड व भौतिक सत्यापन का कार्य 15 सितम्बर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) की गुणवत्ता के संबंध में निरीक्षण कर प्रतिवेदन निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Latest

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा23 घंटे ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शासकीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending