Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का हुआ शुभांरभ ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 20 किसानों को सौपी फसल बीमा पॉलिसी ..

सक्ती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पहुंच बढ़ाने, व्यापक जागरूकता पैदा करने और बीमाकृत किसानों के घर तक नीतियां पहुंचाने के उद्देश्य से “मेरी पॉलिसी मेरा हाथ” अभियान के तहत मौसम खरीफ 2024 अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर जेठा में कार्यक्रम आयोजन किया गया। मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान का शुभांरभ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा ग्राम जेठा, भुरसीडीह और खुंटादहरा के 20 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण कर किया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि “मेरी पॉलिसी मेरा हाथ” अभियान के तहत किसानों को पॉलिसी सीधे उनके हाथों में दिया जायेगा एवं इससे योजना की पारदर्शिता बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत “मेरी पॉलिसी मेरा हाथ” अभियान के तहत 1 अक्टुबर से 31 अक्टुबर 2024 तक ग्राम पंचायतों स्थानीय जनप्रतिधियों को शामिल कर फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाना है। ग्रामों में फसल बीमा पॉलिसी वितरण के एक घण्टा पूर्व बीमा कम्पनी द्वारा फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ की जानकारी दे कर प्रेरित किया जायेगा। कियान्वयन बीमा कम्पनी द्वारा योजना का प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर और पाम्पलेट का भी वितरण साथ में किया जायेगा।

उप संचालक कृषि शशांक शिन्दे द्वारा बताया गया कि “मेरी पॉलिसी मेरा हाथ” अभियान के तहत इस वर्ष जिले में खरीफ 2024 में कुल 20972 ऋणी कृषकों को पॉलिसी का वितरण किया जायेगा। जिले में आगामी दिनों में बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर प्रत्येक ऋणी बीमाकृत किसानों को मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान के तहत पॉलिसी का वितरण किया जायेगा तथा योजना की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के कियाकलापों से किसानों को जागरूक किया जायेगा।

उप संचालक श्री शिन्दे ने आगे राज्य शासन के द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी देते हुए कहा कि फसलों को प्राकृतिक आपदा जैसे प्रतिकुल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि से क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।

इस दौरान अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, सर्व तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बीमा प्रतिनिधी बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड जिला सक्ती तथा ग्राम जेटा, भुरसीडीह और खुंटादहरा के किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending