Connect with us

खबर सक्ती ...

आमजनता के लिए मतदाता सूची का किया गया प्रारंभिक प्रकाशन ..

Published

on

समस्त नगरीय निकाय और संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में किया जा सकता है अवलोकन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों तथा पंचायत में आगामी आम निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती द्वारा मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उपरोक्त अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को वार्डवार तैयार कराने के लिए मतदाताओं को वार्ड की सीमा क्षेत्र में विभाजित कर प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार करा लिया गया है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को समस्त नगरीय निकायों तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के सूचना पटल पर कर दिया गया है। जिसको आमजनता द्वारा अवलोकन किया जा सकता है।

प्रत्येक वार्ड के लिए एक प्राधिकृत कर्मचारी की नियुक्ति किया गया है, जो संबंधित वार्ड में मतदाता सूची के साथ निर्धारित किये गये स्थान पर दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे तक उपस्थित रहेंगे। दावा आपत्ति दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 को सायं 03.00 बजे तक लिये जायेंगे। प्रतिदिन प्राप्त दावा आपत्तियों को जांच कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। पात्र दावा का तत्काल निराकरण किया जायेगा। दावा आपत्ति के निराकरण की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। यदि किसी प्रकार के दावा का निराकरण नहीं होता है उस स्थिति में दावा आपत्ति के निराकरण आदेश की तिथि के 05 दिवस के भीतर उस दावा के लिए अपील अधिकारी के पास अपील किया जा सकेगा, जिनका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। दावा आपत्ति परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन के प्रकरणों पर किया जा सकेगा।

दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत मतदाता सूची का चेकलिस्ट तैयार किया जायेगा, जिसे संबंधित नगरपालिका, नगर पंचायत कार्यालय द्वारा तैयार किया जायेगा। जिसका जांच संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। जांच उपरांत अंतिम मतदाता सूची का पीडीएफ तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय सक्ती को प्रेषित किया जायेगा। साथ ही नवीन जोड़े गये मतदाताओं, स्थान परिवर्तित हुए मतदाताओं तथा विलोपित किये गये मतदाताओं की अनुपूरक सूची को मूल सूची के अंतिम भाग में दिनांक 19 नवम्बर 2024 तक जोड़कर अंतिम मतदाता सूची तैयार किया जायेगा। उसके बाद मतदाता सूची का मुद्रण कराकर दिनांक 22 नवम्बर 2024 अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। उक्त प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी नगरीय निकायों का निर्वाचन सम्पन्न होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending