खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने जिले में कौशल पखवाड़ा का आयोजन कराए जाने के दिए निर्देश ..

ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुँच बनाने जिले में आयोजित किया जा रहा कौशल पखवाड़ा ..
सक्ती, कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला कौशल विकास प्राधिकरण अमृत विकास तोपनो ने जिले में कौशल पखवाड़ा का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए है। ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुँच बनाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा कौशल प्रशिक्षण हेतु निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से जिले में कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कौशल प्रशिक्षण हेतु युवाओं को काउंसलिंग कर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल कराकर उन्हें रोजगार, स्व-रोजगार हेतु सक्षम बनाने का प्रयास किया जायेगा। कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत जिले में 29 अक्टूबर 2024 तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा।
राज्य में संचालित केंद्र तथा राज्य शासन की कौशल विकास योजनाओं यथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम, आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर के आदेशानुसार विकासखंड डभरा में 18 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई डभरा तथा जनपद पंचायत सभाकक्ष डभरा में, विकासखंड सक्ती में 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को सामुदायिक भवन सक्ती तथा शासकीय आईटीआई सक्ती में, विकासखंड मालखरौदा में 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई मालखरौदा तथा जनपद पंचायत सभाकक्ष मालखरौदा में, विकासखंड जैजैपुर में 19 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई जैजैपुर तथा शासकीय आईटीआई हसौद में तथा 28 अक्टूबर 2024 को विकासखंड डभरा के शासकीय आईटीआई डभरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।
काउंसलिंग कार्यक्रम के आयोजन के लिए कलेक्टर तोपनो ने संबंधित शासकीय आईटीआई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नगर पंचायत अधिकारी को कैंप में सम्मिलित होने वाले युवाओं को उनकी रुचि तथा स्थानीय एवं राज्य स्तर पर उपलब्ध रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों के बारे में पर्याप्त जानकारी से अवगत कराते हुए काउंसलिंग कराने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण में सम्मिलित कराने की व्यवस्था करने तथा कैंप आयोजन के दौरान आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, बिजली, फर्स्टएड इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। साथ ही जिला रोजगार अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र को जिले में स्थानीय मांग आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login