Connect with us

खबर कोरबा

डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थियों को आवागमन में होगी आसानी ..

Published

on

सुतर्रा के तिलवारीपारा में होगा वृहद पुल निर्माण का कार्य ,

कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल की मिली स्वीकृति ,

21 कार्यों के लिए डीएमएफ मद से कलेक्टर ने दी 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति ..

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 21 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में सुतर्रा के तिलवारीपारा में वृहद पुल निर्माण का कार्य, कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन और दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल में अहाता निर्माण सहित 18 आदिवासी छात्रावास भी शामिल हैं। जहां छात्रावास तक पहुंचने सीसीरोड निर्माण हेतु 01 करोड़ 27 लाख 75 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। छात्रावासों तक पक्का मार्ग नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सी.सी. रोड बनने से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में आसानी होगी।

कलेक्टर द्वारा जिले के आदिवासी कन्या आश्रम कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास भैंसमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कुदमुरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000.00, आदवासी बालक आश्रम बिरतराई में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फततेगंज में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जर्वे में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिरदा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 6,21,000, पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कटघोरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जवाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम मुरली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, आदिवासी कन्या आश्रम रंजना में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तिवरता में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000.00, आदिवासी बालक आश्रम चोढ़ा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम चैतमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 7,98,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, आदिवासी कन्या आश्रम तिलकेजा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिझंरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000 शामिल हैं।

इसी तरह कलेक्टर द्वारा सुतर्रा से तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग के आरडी 2300 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 96 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल मैदान में आहाता निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 75 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए ईई आरईएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending