Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना ,

Published

on

पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृति आदेश दिए ,

प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु जिला स्तरीय हेल्पलाईन नंबर किया जारी ..

जांजगीर-चांपा, हर व्यक्ति और परिवार की जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता और सपना अपना खुद का मकान होने का होता है. ऐसे परिवार जो आर्थिक समस्या के चलते अपना खुद का मकान बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अपने अरमानों को पूरा कर रहा है।

आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम जांजगीर में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आवास मेला में हितग्राहियों को चाबी भेंट कर एवं नये स्वीकृति आदेश प्रदान करते हुए शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अनेको परिवारों के अरमानों को साकार करने का अविस्मरणीय मौका साबित हो रहा है। आवास मेला में हितग्राहियों को चाबी भेंट कर एवं नये स्वीकृति आदेश प्रदान करते हुए शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला जांजगीर-चांपा हेतु हेल्प लाइन नंबर 9202400484 जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पीएम आवास योजना से शिकायत व समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारी सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास देने का कार्य कर रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि प्रदान कर रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास के हितग्राहियो का आवास की चाबी व नये स्वीकृति आदेश प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंद को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आवास घर हर परिवार का सपना होता है। घर जरूरतमंद परिवार का सपना होता है जो पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा हो रहा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और गुलाब सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, गगन जयपुरिया, लखन लाल साहू, श्रीमती कुसुम कमल किशोर साव, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending