Connect with us

ख़बर रायपुर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव ने अबूझमाड़ के कई गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा ..

Published

on

ईरकभट्टी, मसपुर के ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली ,

नारायणपुर से गारपा तक बस सेवा का किया शुभारंभ ,

कुपोषण रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश ..

रायपुर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने आज नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने ईरकभट्टी, मसपुर, सोनपुर, और ढोंडरीबेड़ा के ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लीं। इस दौरान मनरेगा आयुक्त रजत बंसल, नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने ईरकभट्टी और मसपुर गांवों के ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने शत-प्रतिशत ग्रामीणों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए ताकि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण को मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस कैंप स्थापित होने से सुरक्षा में सुधार की सराहना की।

कुपोषण उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर –

मसपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण उन्मूलन के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। उप-स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और एएनएम से दवाओं और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने समस्त गर्भवती माताओ और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने ईरकभट्टी के सगनुराम पोटाई को ‘बैंक सखी’ के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए ताकि गांव में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत ऑनलाइन मजदूरी भुगतान की जानकारी दी और स्व-सहायता समूहों के गठन का सुझाव दिया। ग्रामीणों की मांग पर नगद भुगतान का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, नारायणपुर से गारपा तक नियमित बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सोनपुर में बैंक शाखा खोलने और गांव में जल संरक्षण हेतु डबरी निर्माण कार्य स्वीकृति के लिए कार्यवाही की बात कही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending