Connect with us

खबर खरसिया ..

ग्राम पंचायत पतरापाली में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन ..

Published

on

स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ के साथ-साथ जनजातीय अधिकारों की भी दी जानकारी ,

उत्कृष्ट सेवा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान – जयप्रकाश डनसेना ..

खरसिया, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए खरसिया जनपद पंचायत की 25 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पतरापाली में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बी.डी. चौहान ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना ने ग्रामवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बिरसा मुंडा जी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि खरसिया ब्लॉक में 2022 से लागू पेशा कानून के तहत ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। यह जानकारी सुनकर ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त हुआ।

सम्मानित हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता –

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पतरापाली और उल्दा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हेमवती राठिया, शांता बाई राठिया, रागिनी डनसेना और तुलेश्वरी राठिया को पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति –

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश डनसेना, टंकेश्वर मिश्रा, सरपंच छेदीलाल राठिया, सचिव रविशंकर जायसवाल, नोडल अधिकारी कौशल किशोर पटेल, और बी.डी. चौहान ने अपनी भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम का संचालन बी.डी. चौहान और धन्यवाद ज्ञापन संजय चौहान ने किया।

गांव के गणमान्य नागरिकों में डीलाराम राठिया, दादूराम राठिया, अशोक राठिया, जीवन राठिया, ज्ञानलाल राठिया, नेपाल राठिया, और कोटवार नरेश चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending