खबर खरसिया ..
जनजातीय गौरव माह के अवसर पर शासकीय विद्यालय सोंडका में रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ..

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन का मौका ,
बच्चों के हुनर को मंच देना हमारा उद्देश्य, समय-समय पर ऐसे आयोजन होंगे ..
खरसिया, जनजातीय गौरव माह के अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंडका में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली चित्र और प्रेरणादायक निबंध लिखे। शिक्षकों ने बताया कि यह आयोजन लोक शिक्षण के आदेशानुसार किया गया था और बच्चों ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आता है, तो उसे जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “हमारे विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के हुनर को मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को न केवल जिले या राज्य, बल्कि देश-विदेश में भी प्रस्तुत कर सकें। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को पहचान मिलती है।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा ताकि बच्चों की कला और रचनात्मकता को सही मंच मिल सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login