Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जल संकट से उबरकर बक्सरा में बहने लगी गंगा की धार ..

Published

on

जल जीवन मिशन से गांव में पहुंच गया घर घर पानी ..

जांजगीर-चांपा, जल जीवन मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन से बक्सरा ग्राम में जल संकट की समस्या को पूरी तरह से हल किया गया है। यह पहल शासन द्वारा गांवों में शुद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य हर घर में नल के माध्यम से पीने योग्य जल पहुंचाना है। बक्सरा ग्राम में इस मिशन के तहत गांव के हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया गया, जिससे ग्रामीणों को अब जल संकट से जूझना नहीं पड़ रहा। पहले जहां उन्हें पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब उनके घरों तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता है। इससे न केवल लोगों का जीवन स्तर सुधरा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आया है, क्योंकि अब वे स्वच्छ जल का सेवन कर पा रहे हैं। इस जल संरक्षण और जल आपूर्ति की व्यवस्था से बक्सरा में स्वच्छ पानी की गंगा बहने लगी है।

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बक्सरा एक ऐसा ग्राम जहां लोग पेयजल के परंपरागत स्रोत कुआं, तालाब व हैण्डपंप के भरोसे जीवन यापन कर रहे थे। गांव में 434 परिवार में 1227 सदस्य रहते है। इस ग्राम के उन लोगों को जिनके घर में व्यक्तिगत सुविधा नहीं थी, हर दिन सुबह से पानी के लिए जूझना पड़ता रहा। जब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन इस ग्राम में लगभग 08 माह पहले मूर्तरूप में आई और लोगों को घर में नल से पानी मिलने लगा तो लोगों को पानी की समस्या से मुक्ति मिली।

जल संकट की त्रासदी से उबरकर जल युक्त ग्राम बनने की खुशी ग्राम पंचायत बक्सरा के लोगों के चेहरे में दिखायी दे रही है कि कैसे आज से 02 साल पहले तक इस गांव के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता था। जल जीवन मिशन आने के पहले व इसके बाद ग्राम की स्थिति में क्या बदलाव आया है इसके बारे में ग्राम की श्रीमती अनुपमा यादव, श्रीमती कमला बाई, देवी सिंह, श्रीमती शिवकुमारी, कमलेश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत् उनके घर में नल कनेक्शन लगा है अब उन्हें पानी लेने घर से दूर मोहल्ला के हैण्डपंप व कुएं में नहीं जाना पड़ता। अब जब से जल जीवन मिशन के तहत् घर में नल से पानी मिलने लगा है तो उन्हें पानी के लिए सुबह-शाम घर से बाहर नहीं जाना पड़ता। घर में नल से शुद्ध पानी मिलने लगा है जिसका अच्छा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य के रूप में पड़ रहा है वहीं घर में पानी मिल जाने से समय की बचत होती है जिसका अन्य कामों में सदुपयोग होने लगा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़15 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़1 दिन ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending