Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन ..

Published

on

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल ,

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मान ,

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण का हुआ शुभारंभ ..

जांजगीर-चांपा, भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर आज लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, गुलाब सिंह चंदेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, इंजी. रवि पांडेय, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के जमुई में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ किया गया। इसके साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जल जंगल जमीन की सुरक्षा के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज हम यहाँ इकट्ठे हुए हैं। आज उनके साहस और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है। हमारे माटी के वीरो ने देश एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जो वीरतापूर्ण संघर्ष किया, आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ हो रहा है, अब शहरी क्षेत्रों आवासहीन परिवारों को पक्का आवास मिलेगा। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप जन जातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा का अमूल्य योगदान था। भगवान बिरसा मुंडा हमारे गौरवाशाली इतिहास के नायक हैं। उन्होंने झारखंड से नेतृत्व किया था एवं पूरे देश को स्वतंत्रा संग्राम को एक नई दिशा दी। विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा प्रकृति के संरक्षक थे और उन्हें धरती आबा के नाम से संबोधित करते है। उन्होंने जल जंगल और जमीन के रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। हमे उनसे प्ररेणा लेकर जल जंगल ज़मीन का संरक्षक बनना चाहिए।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, समर्पण एवं देश भक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका एवं प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। कार्यक्रम में गुलाब सिंह चंदेल ने भी जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक व्याख्याता दीपक यादव ने किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का हुआ शुभारंभ –

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है, और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया और आवास उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली3 घंटे ago

🔸 स्व. यज्ञ शरण साहू परिवार की स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर को मिला शेड निर्माण का सहयोग ..

🔸 विनायक हॉस्पिटल संचालक रोहित साहू दंपती ने विद्यालय विस्तार के लिए की आर्थिक सहायता, विद्यालय परिवार ने जताया आभार...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिला अस्पताल सक्ती में चिकित्सकों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन ..

♦️ डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल में गरिमामय आयोजन, चिकित्सकों के अतुलनीय योगदान को मिला सम्मान .. सक्ती, राष्ट्रीय चिकित्सक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

🔹 नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान ..

🔹 फूलों का गुलदस्ता व पेन भेंट कर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने डॉक्टरों की सेवा भावना को किया नमन .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य अतिथि बनने की दी सहमति ..

🔸 8 से 14 जुलाई तक रायपुर में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, मुख्यमंत्री को सौंपा आमंत्रण पत्र .. 🔸 देवकीनंदन ठाकुर...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

♦️ सक्ती भाजपा के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का कल 2 जुलाई होगा भूमिपूजन ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending