Connect with us

खबर कोरबा

उरगा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग से मड़वारानी मंदिर का किया गया शिफ्टिंग ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देश पर हुई बैठक के पश्चात ग्रामीणों के बीच बनी सहमति ,

विधिवत पूजा-पाठ कर ग्रामीणों ने मूर्ति को किया अन्यत्र स्थापित ,

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में सहयोग के लिए जिला प्रशासन ने समिति तथा जनप्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद ..

कोरबा, उरगा-चांपा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी बनाने के साथ ही यहां फोरलेन सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ है। इस दौरान सड़क निर्माण हेतु भूमि का अधिग्रहण कर इस मार्ग में स्थित आवास, दुकान सहित अन्य परिसंपत्तियों का मूल्यांकन पश्चात मुआवजा राशि दी गई। मार्ग में ग्राम खरहरी के पास मड़वारानी के पास निर्माणाधीन सड़क की सीमा में मंदिर स्थापित होने की वजह से सड़क निर्माण का कार्य विगत तीन वर्षों से अधूरा था। इस बीच मड़वारानी मंदिर समिति तथा ग्रामीणों के बीच बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सहमति के पश्चात ग्रामीणों द्वारा मंदिर को अन्यत्र स्थान पर स्थापित किया गया। तीन दिवस तक ग्रामीणों द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आज ढोल बाजे के साथ मंदिर के मूर्ति को मड़वारानी मंदिर विकास समिति के सहयोग से मंदिर को अन्य स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर एसडीएम सरोज महिलांगे तथा पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के बीच बैठक की। बैठक में मंदिर को अन्यत्र स्थापित करने बनी सहमति के पश्चात समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में मंदिर को सद्भावना पूर्वक अन्य स्थान पर स्थापित किया गया।

कलेक्टर वसंत ने उरगा-चांपा मार्ग से माता मड़वारानी मंदिर को अन्य चिन्हांकित स्थान पर प्रतिस्थापित किये जाने पर मड़वारानी मंदिर विकास समिति और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि उरगा-चांपा मार्ग पूरी तरह से बनने के पश्चात आवागमन सुगम होगी और कोरबा सहित जांजगीर-चांपा जिले एवं अन्य लोगों को यातायात के दबाव से मुक्ति मिलने के साथ-साथ राहत मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending