Connect with us

खबर सक्ती ...

बाबा साहब डॉ अंबेडकर के संघर्षों के बदौलत जीवन हुआ आसान : उदय मधुकर ..

Published

on

हरदी में ग्रामीणों ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर को उनके 69वें परिनिर्वाण दिवस पर किया श्रद्धा सुमन अर्पण ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदी में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 69 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनके अनुयायियों ने ग्राम हरदी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्षों के लिए उन्हें नमन् किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर, गोरखापाली सरपंच श्रीमती अनीता पटेल, ओबीसी महासभा के मीडिया प्रभारी रेवती नंदन पटेल, हरिचरण खुंटे, कन्हैया बंजारे, सोनू बंजारे, योम प्रकाश लहरे, सहित हरदी वासी उपस्थित रहे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष को याद करते हुए नमन् किया और उनके विचारों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया बंजारे व हरिचरण खुंटे ने कहा बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने संतों, गुरूओं तथा महापुरुषों के समतामूलक विचारधारा को भारतीय संविधान में स्थापित कर हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने सरपंच अनीता पटेल व सामाजिक कार्यकर्ता रेवती नंदन पटेल को भारतीय संविधान के 75 वें सालगिरह पर राजधानी रायपुर में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दिया। इस मौके पर भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर संविधान सम्मत व्यवहार करने की शपथ लें बाबा साहब के विचारों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा5 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending