Connect with us

खबर सक्ती ...

नगरीय निकाय चुनाव – 2025 ..

Published

on

15 फरवरी को सुबह 9 बजे से, नगरीय निकाय चुनावों की होगी मतगणना ,

अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण, गणना दलों को दिया गया हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ..

बिलासपुर, नगरीय निकाय चुनाव के बाद मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। जिला मुख्यालय के कोनी स्थित स्ट्रांग रूम में नगर निगम के मतों की गिनती होगी। जिले की अन्य निकायों में गिनती स्थानीय स्तर पर चयनित स्थलों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना में लगे कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। दूसरा और अंतिम प्रशिक्षण उन्हें कल 14 फरवरी को मतगणना स्थल पर दिया जाएगा।

मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंण्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिर्टनिंग ऑफिसर आर.ए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम, तहसीलदार और मतगणना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

नगर निगम के मतों की गणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मतगणना सवेरे 09 बजे से शुरू होगी। यहां 6 कमरों में 76 टेबल लगाये जाएंगे। 70 वार्डो की गणना के लिए 70 टेबल तथा ज्यादा ईव्हीएम वाले वार्डो के लिए 06 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गयी है। शासकीय कर्मचारियों द्वारा डाले गए ईडीसी वोट की गिनती के लिए 02 अलग टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल में दो वरिष्ठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक शामिल हैं। प्रशिक्षण स्थल में हैंड्स ऑन ट्रेनिंग (खुद करके देखना) के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने मतगणना के बारे में सीखा।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के बारे में बताया गया। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। सबसे पहले निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के मतों की गणना शुरू की जाएगी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending