Connect with us

खबर रायगढ़

सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान ..

Published

on

कलेक्टर, एसपी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण ,

दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण के लिए 23 फरवरी को होगा मतदान ..

रायगढ़, त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत आज विकासखंड रायगढ़ एवं पुसौर में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया विभिन्न मतदान केंद्रों के माध्यम से हुई। जिसका कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोयल ने विकासखंड रायगढ़ के लोइंग, महापल्ली, सकरबोगा तथा विकासखंड पुसौर के छपोरा, गोतमा, बुनगा एवं कोड़ातराई स्थित विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के पूर्ण होने पश्चात मतगणना प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। रायगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। प्रथम चरण में रायगढ़ और पुसौर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और दिव्यांग मतदाता भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत आज प्रथम चरण मतदान प्रक्रिया के दौरान सुबह 9 बजे तक की स्थिति में मतदान प्रतिशत कुल 10.76 रहा। जिसमें रायगढ़ 12.93 एवं पुसौर 8.71 प्रतिशत था। इसी तरह सुबह 11 बजे की स्थिति में कुल मतदान प्रतिशत 25.77 रहा। जिसमें रायगढ़ 27.12 एवं पुसौर 24.49 प्रतिशत था। इसी तरह दोपहर 1 बजे तक की स्थिति में मतदान प्रतिशत कुल 43.81 रहा। जिसमें रायगढ़ 41.34 एवं पुसौर 46.24 प्रतिशत था।

रायगढ़ एवं पुसौर के 173 ग्राम पंचायतों के 394 मतदान केन्द्रों के माध्यम से हुआ मतदान –

विकासखण्ड रायगढ़ अंतर्गत कुल 84 ग्राम पंचायतों में 200 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमें निर्वाचकों की संख्या 01 लाख 01 हजार 288 है। जिसमें 50 हजार 168 पुरूष एवं 51 हजार 120 महिला मतदाता है। इसी प्रकार विकासखण्ड पुसौर अंतर्गत 89 ग्राम पंचायतों के लिए 194 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमें कुल 01 लाख 7 हजार 56 निर्वाचकों की संख्या है। जिसमें 53 हजार 492-पुरूष एवं 53 हजार 564-महिला निर्वाचकों की संख्या है।

दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण के लिए 23 फरवरी को होगा मतदान –

रायगढ़ जिले में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होंगे। पहले चरण में आज 17 फरवरी को रायगढ़ और पुसौर में मतदान हुआ। वहीं द्वितीय चरण में 20 फरवरी को खरसिया और धरमजयगढ़ में मतदान होगा। तृतीय और अंतिम चरण में 23 फरवरी को लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में मतदान संपन्न होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..6 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending