Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ ..

Published

on

23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजन ,

शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का किया लोकार्पण ..

जांजगीर-चांपा, माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। उपमुख्यमंत्री साव ने सरस्वती माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है इस मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं, ये पवित्र धाम हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही हैं। वेद पुराण व प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक रूप से समृद्ध रही है इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को माघी मेला की शुभकामनाएं दी। शिवरीनारायण महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिवरीनारायण के प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का लोकार्पण किया।

शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, गुलाब सिंह चंदेल, इंजी. रवि पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, अमर सुलतानिया, प्रशांत ठाकुर, संजय अग्रवाल, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..5 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा5 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending