Connect with us

खबर बिलासपुर

जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न ..

Published

on

छात्रावासों के सुरक्षा इंतजामों को बेहतर करने बनाई गई कार्ययोजना ,

जिले के छात्रावासों में 4697 आदिवासी बालक बालिकाएं अध्ययनरत ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के आश्रम और छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में छात्रावासों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और छात्रावासों के बेहतर संचालन के विषय में चर्चा की गई।

एडीएम शिव कुमार बनर्जी की उपस्थिति में मंथन में आयोजित बैठक में आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त सीएल जायसवाल ने बैठक में बताया कि जिले में विभाग के अंतर्गत कुल 67 छात्रावास और 17 आश्रम संचालित हैं। इन छात्रावासों का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। छात्रावासों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी के जरिए सतत निगरानी की जा रही है साथ ही सभी कन्या छात्रावासों में महिला होमगार्ड की व्यवस्था है तथा सभी छात्रावास और आश्रमों में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि आश्रमों में रहने वाले छात्रों को प्रत्येक माह छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। छात्रावासों में समयसारणी के अनुरूप दैनिक क्रियाकलाप कराये जाते हैं। छात्रावासों में विद्यार्थियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है और खेलकूद सामग्री भी छात्रों को प्रदान की जा रही है।

आयुक्त ने बताया कि आश्रमों में निवासरत छात्रों के लिए प्रतिमाह 1500 रूपए की दर से छात्रवृत्ति दिया जा रहा है जिसमें उन्हें भोजन के साथ गणवेश, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। छात्रावासों की साफ-सफाई के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आश्रमों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा अधीक्षकों द्वारा प्रत्येक माह ली जाती है व अधीक्षकों द्वारा स्थानीय स्तर पर भी समिति गठित की गई है। आयुक्त ने बताया कि छात्रावासों में छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष कोचिंग कराई जाती है। समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। नामांकित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण किया जाता है। बैठक में सदस्यों ने छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending