खबर रायगढ़
विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर ..

जिले के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ,
38 स्कूलों के लगभग 61 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु किया गया पंजीयन ,
शिविर स्थल में बच्चों का बनाया गया यूडीआईडी कार्ड ..
रायगढ़, विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का विकासखंड स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी. राव एवं जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र चौधरी के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. जाटवार के मार्गदर्शन में इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों के लिए उपचार अथवा सामग्री रेफर की गई।
विकासखंड स्तरीय इस शिविर में जिले के स्पेशलिस्ट डॉक्टर आर.एन.मंडा, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर मीना पटेल, डॉक्टर अर्जुन कुमार बेहेरा, डॉक्टर नवीन अग्रवाल आदि की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य जांच की। इस आकलन शिविर में विकासखंड के कुल 38 स्कूलों के लगभग 61 बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पंजीयन कराया। शिविर में पात्र बच्चों का यूडीआईडी कार्ड शिविर स्थल पर ही बनाया जा रहा था।
शिविर के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज अग्रवाल, स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार रात्रै, बीआरपी श्रीमती सुमित्रा चंद्र, हेल्पर श्रीमती पार्वती यादव, लेखापाल सतीश गौतम तथा अन्य सहयोगी शिक्षक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login