Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

प्राणघातक हमले के आरोपी को चांपा पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमले के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि महंत निवासी बरपाली चौक चांपा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 मार्च 2025 को रात्रि करीब 12:40 बजे उसका कमलेश साहू निवासी ग्राम रसेड़ा, थाना अकलतरा से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान जब प्रार्थी ने झगड़े को शांत करने का प्रयास किया, तो आरोपी कमलेश साहू ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सूजा से रवि महंत पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने हत्या की नीयत से 15-16 बार वार किया, जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चांपा जे. पी. गुप्ता ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) को दी। निर्देश मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के अपने निवास से फरार होने की जानकारी मिली। आगे पता चला कि वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बिरगहनी की ओर भाग गया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां दबिश दी और आरोपी को भागने के प्रयास में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका मकान मालिक अजय मीरचंदानी से पैसे को लेकर विवाद था और प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसने हत्या की नीयत से हमला किया था।

आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने का सूजा बरामद कर उस के विरुद्ध धारा – 109, 296, 351 (3) BNS के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, एएसआई मुकेश कुमार पांडेय, आरक्षक माखन साहू, मुद्रिका दुबे और पद्म राज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending