खबर सक्ती ...
समाजसेवी श्रीमती सीता देवी बनाफर का निधन ..

सक्ती, नगर की प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित महिला श्रीमती सीता देवी बनाफर का 15 मार्च 2025 को दुखद निधन हो गया। वे वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय गेंद सिंह बनाफर की धर्मपत्नी थीं।
श्रीमती सीता देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे श्रीमती रविजा सिंह, मनोज कुमार बनाफर, श्रीमती पुनियाजा सिंह एवं श्रीमती भूमिजा सिंह की माता थीं।
उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम, सक्ती में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी बनाफर अपने सरल स्वभाव, समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से नगर ने एक प्रेरणास्रोत को खो दिया है।
उनकी आत्मा की शांति के लिए दशगात्र का आयोजन 24 मार्च 2025 को, चंदन पान का आयोजन 26 मार्च 2025 को तथा तेरहवीं का आयोजन 27 मार्च 2025 को उनके निवास स्थान, स्टेशन रोड, सक्ती में किया जाएगा।
नगरवासियों ने श्रीमती सीता देवी बनाफर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login