Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्ञान के प्रकाश से जगमगाया आमगांव: अम्बेडकर जयंती पर बौद्धिक परीक्षा का आयोजन ..

Published

on

बाबा साहब के विचारों पर आधारित बौद्धिक परीक्षा में कृतज्ञ राय ने मारी बाज़ी ..

अम्बेडकर जयंती पर अशोक स्तंभ मैत्री विहार में बढ़ी बौद्धिक चेतना की लौ ..

सक्ती, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 134 वें जयंती के अवसर पर आज 13 अप्रैल, रविवार को आमगांव जैजैपुर मे बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर आधारित यह बौद्धिक परीक्षा का आयोजन आज दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को समय 9:00 से 10:00 बजे तक स्थान अशोक स्तंभ मैत्री विहार प्रांगण आमगांव में आयोजित की गई। वहीं इस बौद्धिक परीक्षा में कक्षा नौवीं से लेकर स्नातक तक के छात्र -छात्राएं शामिल हुए। इस परीक्षा में प्रथम स्थान कृतज्ञ राय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिया रात्रे तथा तृतीय स्थान पर दीक्षा बौद्ध रहीं। इन्हें स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मनहरण मनहर संरक्षक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला सक्ती, श्याम लाल सितारे संयोजक, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती, उदय मधुकर जिला प्रवक्ता, टी. आर.‌बर्मन, प्रताप सिंह राय, उमेंद मनहर, नरेन्द्र कुमार मनहर, गोरेलाल राय, तीजराम काठले, शुकलाल बंजारे, अशोक बौद्ध, मोहन लाल कुर्रे, नंदुराम पलांगे तथा पत्रकार योम प्रकाश लहरे, उपस्थित रहे।

इस मौके पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों सहित उप ग्रामवासियों एवं सामाजिक प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनहरण मनहर ने कहा आज समाज में ऐसे बौद्धिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता है। समाज में संतों, गुरूओं और महापुरुषों की विचारधारा को समाज में पुनर्स्थापित करने वैचारिकी पर आधारित ऐसे आयोजनों की जरूरत पर‌ बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर‌ रहे सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक श्याम लाल सितारे ने कहा कि हमें बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर‌ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपने लिए लक्ष्य बनाकर उसके प्राप्ति के मेहनत करने के लिए कार्य करने कुछ बात कही। उदय मधुकर ने कहा आज जरूरत इस बात की है कि हम‌ सब बाबा साहब के विचारों का भारत बनाने सच्चे मन से उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन आमगांव के पूर्व सरपंच टी. आर‌. बर्मन ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending