Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर विकास को लेकर नगर पालिका में हुई महत्वपूर्ण बैठक ..

Published

on

स्टेडियम, सियान सदन व बुधवारी बाजार के मुद्दों पर हुआ गहन विचार-विमर्श ,

नगर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने दिखाई प्रतिबद्धता ..

सक्ती, नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु आज नगर पालिका कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सोनी एवं भाजपा नेता दिलीप सराफ उपस्थित रहे। बैठक मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत वर्मा एवं सब इंजीनियर तारकेश्वर नायक भी मौजूद रहे।

बैठक में नगर के नव निर्मित स्टेडियम को सुव्यवस्थित कर शीघ्र आमजन के लिए खोलने, निर्माणाधीन बुधवारी बाजार सड़क कार्य में तेजी लाने, पूर्ण हो चुके सियान सदन का उपयोग आरंभ करने एवं उसमें निर्मित दुकानों की शीघ्र नीलामी कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा, बुधवारी बाजार में तोड़फोड़ से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास, शहर के मध्य स्थित शराब दुकान को शहर की परिधि में स्थानांतरित करने जैसे जनहित के मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही नगर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा नगर को अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस रणनीति बनाई गई।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नगर के विकास हेतु प्रतिबद्धता जताई और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..7 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending