Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

कलेक्टर ने जनदर्शन में दो दिव्यांगों को तत्काल दिलाई ट्राईसाइकल ,

आज जनदर्शन में कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में आवेदन करने पहुंचे जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती कचरा बाई जांगड़े और सहरु राम जांगड़े द्वारा ट्राईसाइकल का आवेदन देकर मांग करने पर तत्काल समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सुनील मिश्रा को निर्देशित कर तुरंत ट्राईसाइकल दिलाई। जनदर्शन में तत्काल ट्राईसाइकल मिलने पर दोनों ही दिव्यांग हितग्राही बहुत ही खुश हुए और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी श्रीमती मोंगरा बाई बरेठ ने किसान फॉर्मर आईडी में आवेदक के नाम एवं खसरा नंबर अपलोड करने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी पंचराम अजय ने नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सकराली के समस्त ग्रामवासियों ने मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी धनीराम राठौर ने सड़क निर्माण हेतु अर्जित भूमि का मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील अड़भार के समस्त ग्रामवासियों द्वारा बंदोरा के दायी तट नहर संभाग खरसिया में दिनांक 10 मई 25 तक पानी दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत साकिन वार्ड नंबर 18 स्टेशन पारा सक्ती निवासी अनिल रौतिया ने खगेश कुमार उम्र 29 वर्ष के गुम हो जाने पर खोजने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी फिरतुराम बरेठ ने किसान फार्मर आईडी में खसरा नंबर व नाम जोड़वाने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ठनग़न निवासी नीलांबर प्रसाद मैत्री ने आनावेदकगण के द्वारा स्थगन आदेश के अवहेलना करके मनमानी करने पर मौका जांच करके मकान निर्माण कार्य को रोकने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खजुरानी निवासी मूलचंद देवांगन ने सातवें वेतनमान एरियर्स की पांचवी एवं छठवीं किस्त की राशि प्रदान करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी श्री तीजराम चंद्रा ने स्टॉप डेम में अर्जित भूमि की मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने सीमांकन कराने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending