Connect with us

खबर बिलासपुर

अपोलो में फर्जी डॉक्टर ने की 11 माह में 8 हार्ट सर्जरी, पूर्व स्पीकर सहित सभी की हो गई थी मौत ..

Published

on

फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग फिर उठाई कांग्रेस ने ,

2 मई को निकलेगी ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’, कांग्रेस ने दी चेतावनी ..

बिलासपुर, फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति और उसके चलते हुई मरीजों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव और अपोलो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय और प्रदेश संयुक्त महामंत्री देवेंद्र सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अप्रैल 2006 से मार्च 2007 के बीच अपोलो अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर नरेंद्र यादव की मेडिकल डिग्रियां फर्जी थीं। इसी दौरान उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल सहित आठ मरीजों की हार्ट सर्जरी की, सभी की बाद में मृत्यु हो गई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपोलो प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और डॉक्टर को बचाकर बाहर भेज दिया। बाद में जब डॉक्टर की डिग्री फर्जी साबित हुई तो प्रबंधन ने बयान दिया कि नियुक्ति चेन्नई से हुई थी, जो अपोलो की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश है।

कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि अपोलो चेयरपर्सन डॉ. प्रताप रेड्डी, एक्सक्यूटिव चेयरपर्सन पृथा रेड्डी, रीजनल हेड डॉ. मनीष मट्टू, यूनिट हेड अर्णव राहा, और फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आयुष्मान भारत योजना को निजी अस्पतालों में मान्यता न देना गरीबों के साथ अन्याय है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता सार्वजनिक की जाए।

विदेश से मेडिकल डिग्री लेकर आने वाले डॉक्टरों की वैधता की जांच और एफएमजीई परीक्षा पास करने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने बताया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 2 मई को अपोलो से नेहरू चौक तक ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शामिल रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending